BIG BREAKING : अगले 7 दिन तक नहीं कर पाएंगे ट्रेन की टिकट बुकिंग, रेलवे मंत्रालय ने जारी की सूचना
नई दिल्ली | रेलवे मंत्रालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है, कि आज मध्यरात्रि से अगले सात दिन ट्रेन की टिकट बुकिंग प्रभावित रहेगी। ऐसा यात्री सेवाओं को सामान्य करने और पूर्व-कोविड स्तरों पर चरणबद्ध तरीके से वापस लौटने के लिए किया जा रहा है। आगे जानिए कब से कब तक टिकट बुकिंग नहीं हो पाएगी। रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 14 और 15-नवंबर की मध्यरात्रि से 20 और 21 नवंबर की रात तक ट्रेन की टिकट बुकिंग प्रभावित रहेगी। रात 23.30 बजे से सुबह 05.30 बजे तक 6 घंटे के लिए ट्रेन की टिकट बुकिंग नहीं हो पाएगी।
मंत्रालय के मुताबिक, इन 6 घंटों (23.30 से 05.30 बजे तक) की अवधि के दौरान कोई पीआरएस सेवाएं (टिकट आरक्षण, वर्तमान बुकिंग, रद्दीकरण, पूछताछ सेवाएं आदि) उपलब्ध नहीं होंगी। पीआरएस सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी पूछताछ सेवाएं जारी रहेंगी।







.jpeg)












