शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर युवक की पिटाई कर एक्टिवा में किया तोडफ़ोड़, मामला दर्ज
रायपुर। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपी ने युवक को बेल्ट व हाथ मुक्का से मारकर चोट पहुंचाया एवं युवक की एक्टिवा में तोडफ़ोड़ किया। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गाजीनगर बीरगांव निवासी कामदेव सिन्हा 20 वर्ष पिता सनत कुमार सिन्हा को आडवानी स्कूल के पास मो. जुबेर 21 वर्ष ने शराब पीने के लिए पैसा मांगा नहीं देने पर आरोपी ने प्रार्थी के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व बेल्ट से मारकर चोट पहुंचाया व एक्टिवा को तोडफ़ोड़ किया। घटना की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












