ममेरी बहन से बात करने पर युवक की पिटाई, मामला दर्ज
रायपुर। मोबाइल पर ममेरी बहन से बात करने को लेकर दो युवकों ने युवक को गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं शीशी से मारकर चोट पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार रामनगर गुढिय़ारी निवासी दिलीप कुमार साहू 28 वर्ष पिता स्व.संतराम साहू ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 11 नवंबर को मंडी चौक राम मंदिर के पास पंडरी में लोधीपारा निवासी करन यादव एवं अन्य एक युवक ने प्रार्थी को ममेरी बहन से मोबाइल पर बात करने को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व शीशी से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












