राजधानी में इंटरव्यू देने गई युवती के साथ युवक ने की अश्लील हरकत, युवक के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जाने कहा की है यह घटना...
रायपुर। इंटरव्यू लेते समय युवती से अश्लील हरकत करने की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार संतोषी नगर टिकरापारा निवासी पीडि़ता 20 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 29 जनवरी को मोबाइल एप वर्क इंडिया में इंटरव्यू के दौरान साहिल यादव ने इंटरव्यू लेते समय बेईज्जत करने की नियत से अश्लील हरकत किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी साहिल ने उसे गलत नियत से छूकर उसका हाथ पकड़ लिया व बदतमीज़ी करने लगा। इस घटना की शिकायत पीड़िता ने सिविल लाइन थाना में की। युवती से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि आरोपी नौकरी तलाश रहे युवतियों को नौकरी दिलाने और इंटरव्यू के बहाने अपने दफ्तर में बुलाता था। दफ्तर में बुलाकर युवतियों से छेड़छाड़ करता था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ट्रेवल्स एजेंसी के नाम से एप बनाया था। जिसमें वो वेकेंसी निकालता था। फिर जॉब के लिए इंटरव्यू लेने के बहाने ऑफिस बुलाकर अपने साथ केबिन के अंदर ले जाकर शर्मनाक हरकते करता था।







.jpeg)












