बंद कमरे में फांसी पर लटका मिला युवक, आत्महत्या या हत्या, पुलिस जांच में जुटी
बलौदाबाजार। जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के प्रगति वार्ड में आज एक युवक अपने घर के कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रगति वार्ड में रहने वाला मृतक जिवेश पिता बहादुर सिंह खुंटे बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी है। बताया जा रहा है कि जिवेश अपने घर के कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइट नोट भी मिला है जिसमें मृतक ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। सुसाइट नोट के आधार पर पुलिस जांच की प्रथम दृष्टया में इसे आत्महत्या मानकर चल रही है हालांकि बताया जा रहा है कि फांसी पर लटके हुए युवक के दोनों हाथ पीछे की ओर रस्सी से बंधे हुए थे। जिसे देखकर पुलिस भी अचंभित है। बरहाल पुलिस शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।







.jpeg)












