बात करते हुए युवक ने ड्राइवर को मारा चाकू,मामला दर्ज
रायपुर| वीआइपी चौक विधायक कालोनी के पास रहने वाले महेंद्रा ट्रैवल्स के ड्राइवर प्रेम सिंह से बात करने के दौरान श्यामनगर के बलदेव सिंह ने चाकू से हमला कर दिया। हमले को प्रेम ने हाथ से रोका, इससे उसके हाथ में चोट आई। शिकायत पर गंज पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है।
गंज पुलिस के मुताबिक विधायक कालोनी वीआइपी चौक के पास ब्लॉक नंबर 17 के रूम नंबर 4 निवासी प्रेम सिंह मंगलवार की रात परिचित गुरुदेव सिंह से मिलने के लिए कचहरी चौक के पास रैन बसेरा होटल गया था। वहां पर श्यामनगर का बलदेव सिंह मिला। प्रेम उससे बात करने लगा, तभी अचानक बलदेव सिंह ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। प्रेम ने बाएं हाथ से हमले को रोका तो चोट आई|







.jpeg)












