आपत्तिजनक फोटो भेज शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर कर रहा था युवक, कॉलेज की छात्रा बालकनी से लगा दी छलांग..
इंदौर| कुछ ही दिनों पहले मैडिकैप्स कॉलेज की छात्रा ने बालकनी से कूदकर खुदकुशी की कोशिश की थी। बयान में उसने कहा था कि चक्कर आने पर गिर गई थी, लेकिन अब मामले में नया मोड़ आ गया है। बताया जा रहा है कि कुछ आपत्तिजनक फोटो भेजकर दोस्त उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। इससे वह तनाव में आ गई और घातक कदम उठा लिया। पुलिस गिरफ्त से दूर आरोपी युवक रायपुर भाग गया है। पुलिस की एक टीम जल्द उसे गिरफ्तार करने रायपुर जाने वाली है।
एसआई आरएस तिवारी के मुताबिक 21 दिसंबर को मेडिकैप्स कॉलेज में पढऩे वाली छात्रा ने घर में बालकनी से कूदकर जान देने की कोशिश की थी। सूचना के बाद पुलिस ने छात्रा के बयान लिए तो उसने बताया कि उसे चक्कर आ गया था, इस कारण वह नीचे गिर गई थी। छात्रा की बातों पर पुलिस को विश्वास नहीं हुआ तो महिला पुलिस अधिकारी सारिका रावत ने लडक़ी से बात कही। छात्रा ने बताया उन्हें बताया कि महू निवासी लक्ष्य अग्रवाल सोशल मीडिया के जरिए उसे लगातार आपत्तिजनक मैसेज और फोटो भेज कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। वह आए दिन धमकी देता था कि संबंध नहीं बनाए तो फोटो वायरल कर देगा। उसने उसकी मां के नंबर पर भी कुछ फोटो भेज दिए थे।
तनाव में आई लड़की-
इसी बात से लडक़ी तनाव में रहने लगी और जीवनलीला समाप्त करने की ठान ली। वह घर की बालकनी में गई और नीचे कूद गई। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है। उसके घर वालों को राउंडअप किया गया तो उन्होंने बताया कि वह रायपुर चल गया है।







.jpeg)












