BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आपकी वॉशिंग मशीन है कीटाणुओं का घर, ऐसे करें बचाव

आपकी वॉशिंग मशीन है कीटाणुओं का घर, ऐसे करें बचाव
Share

पिछले दिनो जर्मनी में बच्चों के एक अस्पताल में नवजात शिशुओं को पहनाए जाने वाले कपड़ों पर बीमारी पैदा करने वाले कीटाणु पाए गए. इन कीटाणुओं पर अधिकतर दवाएं असर नहीं कर रहीं थी. ऐसा इस अस्पताल द्वारा स्वच्छता के लिए अपनाए जाने वाले तमाम मानकों को लागू करने के बावजूद था| जांच करने पर पता चला कि यह खतरनाक कीटाणु अस्पताल की लॉन्ड्री से आ रहा था|


विशेषज्ञों की राय में आज के दौर की अत्याधुनिक वॉशिंग मशीनों में कीटाणु नष्ट करने की क्षमता पुरानी पारंपरिक मशीनों से काफी कम होती है| अप्लाइड एंड एन्वायरमेंटल माइक्रोबायोलॉजी  पत्रिका में छपे शोध के मुताबिक जर्मनी के उस अस्पताल में भर्ती बच्चों की किस्मत अच्छी थी कि वो इन कीटाणुओं की चपेट में आने से बच गए|

आपकी वॉशिंग मशीन में क्या है? 
अब सवाल यही उठता है कि अगर आधुनिक मशीनों में बैक्टीरिया मिल रहे हैं तो आपकी वॉशिंग मशीन कितनी सुरक्षित है|

आजकल की मशीनें ठण्डे पानी से भी कपड़े धो देती हैं. इसके बाद मशीन के अंदर ही इन्हें लगभग आधा सुखा कर निचोड़ भी दिया जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार इन मशीनों की रबर सील में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जो धीरे धीरे पूरी मशीन में फैल जाते हैं. यही बैक्टीरिया आपके कपड़ों के जरिए आपकी शरीर मे कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकते हैं|

कितने खतरनाक हैं ये बैक्टीरिया ?
यनिवर्सिटी ऑफ बॉन में विश्व स्वास्थ्य केन्द्र के इंस्टिट्यूट ऑफ हायजीन एंड पब्लिक हेल्थ के निदेशन डॉ. मार्टिन एक्सनर के मुताबिक स्वच्छता मुहिम से जुड़े लोगों के लिए यह एक बढ़ती चुनौती है. क्योंकि बीमारी की जड़ घर पर ही पैदा हो रही है और हर रोज बढ़ती जा रही है| हालांकि न्यू यॉर्क के नॉर्थ शोर यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के डॉ. ब्रूस हिर्श्स इसे इतना बड़ा खतरा नहीं मानते, उनका कहना है कि इस तरह के बैक्टीरिया वैसे भी हमारे आसपास मंडराते रहते हैं. थोड़ी सी सावधानी रखने से इस चुनौती से निपटा जा सकता है|

वॉशिंग मशीन की सफाई बेहद जरूरी
कपड़ों की सफाई और उनकी स्वच्छता पर खास ध्यान दें. लेकिन यदि आपके घर कोई बुजुर्ग या नवजात बच्चा है तो यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है|

मशीन को ऐसी जगह बिलकुल ना रखें जहां उमस भरा महौल हो. इससे कीटाणु पनपने की आशंका और बढ़ जाती है| इन कीटाणुओं से आपको निमोनिया, चर्मरोग और डायरिया जैसी बीमारियां हो सकतीं हैं. इसलिए जरुरी है कि आप अपनी वॉशिंग मशीन को साफ रखें|

अगर आप दाग धब्बे या किसी तरह का खून, शरीर से निकला हुआ कोई पदार्थ लगा हुआ कपड़ा अपनी वॉशिंग मशीन में धोते तो इसे गरम पानी में ही धोना चाहिए.  इसके अलावा समय-समय पर अपनी वॉशिंग मशीन को डिस्इंफेक्टैंट से भी साफ करना आवश्यक है\

Share

Leave a Reply