बागबहरा थाना क्षेत्र के एक खेत में मिली युवक की लाश, जाने पूरी खबर
महासमुंद । बागबाहरा थाना क्षेत्र के बंसुलाडबरी के खेत में एक युवक की लाश मिली है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे बंसुलाडबरी में दुलवा यादव के खेत में गांव के ही अनुराज नागवंशी (40) की लाश मिली। परिजनों ने बताया कि अनुराज ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे थे। बहरहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।







.jpeg)












