नशामुक्ति केन्द्र में भर्ती युवकों ने सुपरवाईजर से मारपीट कर डेढ़ लाख रूपये लूटकर हुए फरार, मामला दर्ज
रायपुर। नशामुक्ति केन्द्र इलाज कराने आए युवकों ने सुपरवाईजर के साथ मारपीट कर आलमारी में रखे नगदी लाखों रूपये लूटकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट आमानाका थाना दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बजाज कालोनी सेक्टर-1 निवासी श्रीमती ममता शर्मा 53 वर्ष पति संजय शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थिया नशामुक्ति केन्द्र टाटीबंध में अध्यक्ष है, गुरूवार को नशामुक्ति पुर्नवास केन्द्र ऊर्जा सोसायटी अप्पा मंदिर टाटाबंध में अपना इलाज कराने भर्ती श्रवण सिंह 22 वर्ष पिता लखविन्दर सिंह एवं देवेंदर सिंह 30 वर्ष पिता रणवीर सिंह व एक अन्य युवक ने नशामुक्ति केन्द्र में कार्यरत सुपरवाईजर हरिओम शुक्ला 55 वर्ष पिता मुरलीधर शुक्ला के साथ मारपीट कर आलमारी में रखे नगदी एक लाख 50 हजार रूपये लूटकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज धारा 394 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।







.jpeg)












