राजधानी में सट्टा-पट्टी लेते युवक गिरफ्तार...
रायपुर। सट्टा पट्टी लिखते पुलिस ने एक युवक गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी रुपये व सट्टा -पट्टी जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्रनगर पुलिस ने मेडिसाईन अस्पताल के पास अमलीडीह में सौरव ज्ञानचंदानी आयु 25 वर्ष पिता नरेश ज्ञानचंदानी को गिरफ्तार कर उसके पास से 5 सौ 70 रुपये व सट्टा -पट्टी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4 क के तहत कानूनी कार्रवाई किया गया है।







.jpeg)












