प्रेमिका की हत्या करने के बाद युवक ने की आत्महत्या, मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पुलिस...
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक होटल के एक कमरे में एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
राजधानी के टिकरापारा इलाके में एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या की घटना को कुछ घंटे ही हुए थे कि इस इलाके में फिर एक बड़ी वारदात हो गयी। घटना पचपेढ़ी स्थित एक होटल की है। बताया जा रहा है कि प्रेमी होटल का शेफ बताया जा रहा है, जिसका होटल की ही एक कर्मचारी के साथ प्रेम संबंध था। होटल के मालिक ने कर्मचारियों को होटल में ही कमरा दे रखा था। प्रेमी जोड़ा भी होटल के ही कमरे में रहते थे। ऐसी जानकारी मिली है कि आज तड़के युवक अपनी प्रेमिका के कमरे में आया। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद तैश में आकर युवक ने प्रेमिका को धारदार हथियार (चाकू) से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी प्रेमिका के शव के बगल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को पीएम के लिए भेज कर घटना की जांच कर रही है।







.jpeg)












