सड़क हादसे में युवक की मौत,11 दिन बाद होनी है बहन की शादी
फिऱोज़ाबाद : जनपद के बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में फतेहाबाद रोड पर गांव नगला चूरा के पास हुए कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.मृतक की बहन की शादी 11 दिन बाद होनी है इसलिए उसका समान खरीद कर वह रात में लौट रहा था.
इसी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी तिवारी निवासी नीरज कुमार (21) रामकिशन की बहन मोहनी की शादी 11 मई को है। वह शादी की तैयारी कर रहा था.बहन की शादी के लिए नीरज गांव के ही संजीव कुमार के साथ बाइक द्वारा शुक्रवार को फिरोजाबाद बाजार करने को आया था.देर रात दोनों बाइक से कपड़े लेकर घर जा रहे थे. बाइक संजीव कुमार चला रहा था.नगला चूरा के समीप बाइक सवार दोनों युवक कार की चपेट में आ गए.दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया.चिकित्सक ने परीक्षण के बाद नीरज को मृत घोषित कर दिया.
उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया.घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.
हादसे से उसके परिवार में कोहराम मच गया. शादी वाले घर में मातम छा गया। परिवार की महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल हो गया.
थानाध्यक्ष बसईमोहम्मदपुर ऋषि कुमार का कहना है कि कार की चपेट में आने से नीरज की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.







.jpeg)












