BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबा युवक हुई मौत....

संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबा युवक हुई मौत....
Share

खीरों,रायबरेली : थाना क्षेत्र के गांव चड़ौली में संदिग्ध परिस्थितियों एक व्यक्ति तालाब में डूब गया । घटना की जानकारी मिली तो परिजनों ने उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया । जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । गम्भीर हालत में रायबरेली से उसे लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई । मृतक के छोटे भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस घटना की जांच कर रही है ।


चड़ौली निवासी शिवबोधन ने खीरों पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे भाई श्रीपाल (52) पुत्र बिंदा दिन शुक्रवार की शाम मछलियों का शिकार करने गांव के बाहर तालाब में गए थे । लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की । तभी वह गांव से बाहर तालाब के किनारे थोड़े से पानी में बेहोशी की हालत में डूबे पड़े मिले ।

परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी खीरों पहुंचाया । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया । परिजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे तभी रास्ते में श्रीपाल की मौत हो गई । मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक की पत्नी पुष्पा देवी, बेटी आकांक्षा, अमीषा,गायत्री, बेटे अभिषेक, भाई शिवबोधन और अशोक कुमार सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे भाई की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । इस बिंदु पर घटना की जांच की जा रही है कि डेढ़ फीट गहरे पानी में मृतक किस तरह डूब गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।
 


Share

Leave a Reply