बिजली की तार का फंदा बना कर युवक फांसी पर लटका, इलाके में फैली सनसनी
लखनाऊ | जानकीपुरम थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घरवालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, थाने पर मोहम्मद रफी पुत्र मोहम्मद रशीद निवासी जानकीपुरम ने सूचना दी कि उनका मकान सीता विहार कॉलोनी में है। जिसमें राम लखन शर्मा (35) पुत्र मोहन शर्मा किरायेदारों के साथ रहते हैं। आज सुबह जब राम लखन बाहर नहीं आए तो उनके कमरे के अंदर वह गया और देखा हुआ छत में लगे पंखे से लटका हुआ था। इस सूचना पर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक ने बिजली के तार का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 3 महीने से घर में अकेले रहता था। उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ पारिवारिक विवाद के कारण चली गई थी। मृतक मजदूरी करता था फिलहाल उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।







.jpeg)












