सड़क दुर्घटना में घायल युवक का ठण्ड से ठिठुरने के कारण हुई मौत, जाने कहा की है ये घटना
जशपुर । नारायणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल युवक का ठण्ड से ठिठुरने के कारण मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है,ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी में है,पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।
नारायणपुर के अघोरेश्वर आश्रम के पास सड़क किनारे एक मोटर सायकल चालक का शव रविवार की सुबह बरामद हुवा है। बताया जा रहा है कि देर रात्रि युवक अपने मोटर सायकल से नारायणपुर से घर की ओर चराइमारा की तरफ जा रहा था। इस दौरान युवक का मोटरसाइकल अनियंत्रित हो गया और सर में चोट लगने के कारण युवक बेहोश हो गया। रात्रि ज्यादा होने के कारण उक्त मार्ग पर आवागमन नहीं हो सकने से घायल युवक रात भर सड़क किनारे गड्ढे में ही रात भर पड़ा रहा। कड़ाके की पड़ रही ठण्ड में ठिठुर जाने व समय पर उपचार नहीं होने के कारण युवक की मौत हो गयी। ग्रामीणों द्वारा सुबह युवक का शव देखा गया जिसका सुचना पुलिस को ग्रामीणों ने दिया।सुचना पाकर नारायणपुर थानाप्रभारी ललित सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और युवक की पहचान शंकर राम यादव उम्र 57 वर्ष कर मामले की विवेचना में जुट गई है,साथ ही परिजनों को सूचित भी कर दिया गया है।







.jpeg)












