नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

किशोरी से दुष्कर्म में युवक को 20 साल की कैद...

किशोरी से दुष्कर्म में युवक को 20 साल की कैद...
Share

हरिद्वार : किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में अपर जिला जज/विशेष पॉक्सो एक्ट अंजली नौलियाल ने आरोपी युवक को दोषी पाया है। विशेष कोर्ट ने आरोपी युवक को 20 वर्ष की कठोर कैद और 75 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता आदेश चंद चौहान ने बताया कि आठ जुलाई 2020 में कनखल क्षेत्र से 17 वर्षीय पीडि़त छात्रा लापता हो गई थी।

काफी तलाश करने के बाद भी छात्रा का पता नहीं चला। पीडि़त छात्रा की छोटी बहन ने परिजनों को बताया था कि छात्रा नये कपड़े पहनकर गई है। जिस पर पीडि़त छात्रा के परिजनों ने कनखल पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटना के कई दिनों के बाद पुलिस ने पीडि़त छात्रा को आरोपी युवक के कब्जे से बरामद किया था।

पीडि़त छात्रा ने परिजनों व पुलिस को आपबीती बताते हुए आरोपी युवक पर अपहरण कर कार से रुड़की-मेरठ ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता महिला ने आरोपी अनस पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मौहल्ला फजलपुर अनूपनगर थाना कंकरखेड़ा जिला मेरठ के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में विवेचना के बाद आरोपी अनस के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। शासकीय अधिवक्ता ने छह गवाह पेश किए। 


Share

Leave a Reply