ट्रैक्टर में दबा युवक, जेसीबी की मदद से निकाला गया बाहर
महासमुंद। खेत में ट्रैक्टर पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी मशक्कत के बाद युवक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया। उपचार के लिए डायल 112 की टीम ने उन्हे पिथौरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया ।
जानकारी के अुनसार पिथौरा के गड़बेड़ा निवासी टीकम पिता सुखी राम साहू (45) गुरूवार दोपहर करीब 2 बजे घर से ट्रैक्टर लेकर कृषि कार्य के लिए खेत पहुंचा था। खेत में मोडऩे के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे वह दब गया। वहां मौजूद लोगों ने मदद के लिए डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 द्वारा जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर में दबे युवक को मशक्कत बाद बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए।







.jpeg)












