गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए स्विटजरलैंड निकला यूवक, लेकिन पहुंच गया पाकिस्तान जेल,जाने क्या है पूरा मामला
पाकिस्तान ने दो भारतीय युवको को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पाकिस्तानी सेना ने दोनों युवको पर घुसपैठ का आरोप लगाया है। इनमें से एक प्रशांत वैंदम भारतीय राज्य हैदराबाद का बताया जा रहा है। वहीं, दूसरे शख्स की पहचान वाली लाल के तौर पर हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत पेश से सॉफ्टवेयर इंजिनियर है। वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत अपनी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से मिलने स्विटजरलैंड जान के लिए निकला था। लेकिन वह गलती से पाकिस्तान पहुंच गया। फिलहाल वह चोलिस्तान की जेल में बंद है। बता दें कि सोमवार को पाक मीडिया ने दावा किया था कि चोलिस्तान में बिना वैध दस्तावेजों के 2 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। एक की पहचान हैदराबाद के इंजिनियर प्रशांत और दूसरे की पहचान वाली लाल के तौर पर हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशांत काफी लंबे समय से फेसबुक पर एक लड़की को डेट कर रहे थे। दोनों के बीच मिलने की भी बात हुई थी। जिसके बाद प्रशांत ने गर्लफ्रेंड से मिलने स्विटजरलैंड जाने की बात कही थी। लेकिन वह स्विटजलरलैंड जाने की जगह पाकिस्तान पहुंच गया। अब पुलिस ये जांच करने में जुटी है कि वह पाक कैसे पहुंचे। सोमावार से प्रशांत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह तेलुगु में अपने मां-बाप से बात करते दिख रहे हैं। वीडियो में वह यह कहते दिख रहे हैं कि एक महीने के अंदर वह पाकिस्तान की जेल से छूट जाएंगी। लेकिन वायरल वीडियो में उन्होंने ये नहीं बताया की वजह पाकिस्तान कैसे पहुंच गए।







.jpeg)












