BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट के सामने आग लगाने वाले युवक की अस्पताल में हुई मौत, युवती की हालात गंभीर

बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट के सामने आग लगाने वाले युवक की अस्पताल में हुई मौत, युवती की हालात गंभीर
Share

नई दिल्ली। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के सामने आग लगाने वाले युवक की आरएमएल अस्पताल में मौत हो गई है. जबकि युवती अभी वेंटिलेटर पर है, उसकी हालत काफी नाजुक है. यूपी के घोसी से बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती ने अपने साथी के साथ सोमवार दोपहर सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी.

सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर दोनों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. सासंद के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई नहीं होने से दोनों आहत थे.

पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय पीडि़ता यूपी के बलिया और युवक गाजीपुर का रहने वाला था. दोनों सोमवार दोपहर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और गेट नंबर डी के अंदर घुसने की कोशिश की थी. आईडी नहीं होने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया था. वहीं साढ़े 12 के आस-पास दोनों ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी. इससे वहां अफरा तफरी मच गई थी.

पुलिस ने अनुसार युवती 85 फीसदी और युवक 65 फीसदी जल गया था. पुलिस को मौके से एक बोतल मिली थी. माना जा रहा है कि दोनों इसी बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लाए थे. पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया था. पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाते हुए युवती ने बयान दिया कि उसने बसपा सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.

ये मामला वाराणसी में चल रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है. इसलिए वो सुप्रीम कोर्ट आए थे. युवक इस मामले में गवाह है और युवती बयान दिलवाने के लिए उसे साथ लेकर आई थी.

Share

Leave a Reply