BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एंबुलेंस सेवा के 45 कर्मचारी पाए गए संक्रमित, राजधानी में बढ़ा कोरोना का खतरा,जाने कहा का है मामला

 एंबुलेंस सेवा के 45 कर्मचारी पाए गए संक्रमित, राजधानी में बढ़ा कोरोना का खतरा,जाने कहा का है मामला
Share

नईदिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। आज यहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब लक्ष्मी नगर के कैट्स एम्बुलेंस सेवा 102 के 45 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह मामला इसलिए ज्यादा चिंताजनक है क्योंकि कैट्स एंबुलेंस के जरिए मरीजों को अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ कैट्स ऑफिसर का परिवार भी चपेट में आ गया है। दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 6 हजार तक पहुंचने वाली है। पिछले 24 घंटों में 448 नए मामले सामने आए है.. चौंकाने वाली बात ये है तमाम एहतियात के बावजूद संक्रमण का चक्र टूटे नहीं टूट रहा। हैरानी होगी कि दिल्ली में सिर्फ 6 दिन के अंदर 2000 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

दिल्ली में 24 से 30 अप्रैल के बीच कोरोना के केस 11.2 दिन में डबल हो रहे थे, जो 1 से 7 मई के बीच 9.2 दिन में डबल हो रहे हैं। कोरोना की इस दहशत के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मानते हैं कि दिल्ली वालों को अब कोरोना से लडऩा सीखना ही होगा और कोरोना के बीच जीने की आदत डालनी होगी।

Share

Leave a Reply