शार्ट सर्किट से दो दुकान में लगी आग, लाखो का समान जल कर खाक, जाने कहा की है यह घटना...
श्योपुर। खबर मिल रही है की शार्ट सर्किट से शहर के दो दुकानों में भीषण आग लग गई जिससे लाखों का समान जल कर खाक हो गया| सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया है।
मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड-
आपको बता दे की कोतवाली थाना क्षेत्र के पालीरोड में यह आगजनी की घटना हुई है। शार्ट सर्किट से किराना और फर्नीचर दुकान में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग को शांत किया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।







.jpeg)












