शराब बंदी होते हुवे भी शराब पीते मनरेगा कार्यक्रमअधिकारी समेत 5 गिरफ्तार, जाने पूरी खबर
पखांजूर। एक ओर जहां सरकार कोरोना वायरस (कोविड-19)से नियंत्रण व् बचाव के लिए कई प्रयास कर रही है तो वही दूसरी ओर कई लोग कोरोना के चलते लॉकडाउन का फायदा उठाने में लगे हुवे है| कही कोई समान को उचे भाव पर बेच रहा है तो लॉक डाउन में नियमों की धज्जियां उड़ने में लगे हुवे है| जिस पर पुलिस सुचना मिलने पर एक्शन भी ले रही है| इसी कड़ी में एक खबर सामने आ रही है की पुलिस ने छापे-मार कार्यवाई करके मारकर मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी को कार्यालय में शराब पीते हुए पकड़ा। पुलिस ने मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी आनंद कुमार दुग्गा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पखांजुर थाना क्षेत्र के मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और शराब सहित अन्य नशे का सामान मौके से बरामद किया गया है। पखांजूर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है।







.jpeg)












