BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गिरफ्तार आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, 20 पुलिसकर्मियों समेत 43 लोग क्वारंटाइन

गिरफ्तार आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, 20 पुलिसकर्मियों समेत 43 लोग क्वारंटाइन
Share

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और एक वाहन चालक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में वाडा थाने में बंद आरोपियों में से एक आरोपी कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाया गया है जिससे पुलिस और स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

जिला सिविल सर्जन डॉ. कंचन वानेरे ने बताया कि वाडा थाने में बंद एक आरोपी कोरोना संक्रमित पाया गया है। आरोपी का विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं है जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने आरोपी के संपर्क में आए कर्मियों का तेजी से पता लगाना शुरू कर दिया है ताकि पता चल सके कि उसे यह संक्रमण कहां से लगा। डॉ वानेरे ने बताया कि एहतियातन इस आरोपी के संपर्क में आये 23 पुलिसकर्मियों और 20 अन्य आरोपियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमित आरोपी को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सूत्रों के अनुसार 18 अप्रैल को नौ किशोरों सहित सभी 110 आरोपियों का महामारी कोरोना का परीक्षण किया गया था और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जब शुक्रवार को वाडा पुलिस लॉकअप में बंद आरोपी का दूसरा कोरोना परीक्षण किया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। अब मेडिकल टीम आरोपी के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा उन कर्मचारियों की भी जांच की जा रही है जो आरोपी के संपर्क में तब आए थे, जब उसे 30 अप्रैल को अदालत ले जाया गया था।

गौरतलब है कि 16 अप्रैल को मुंबई से सूरत जाने वाले दो साधुओं की कार को 200 से अधिक लोगों की भीड़ द्वारा रोका गया था। चोर होने के संदेह पर इस भीड़ ने कार पर हमला कर दिया और पत्थर एवं डंडों से हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों संतों की मृत्यु हो गई। 

Share

Leave a Reply