BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर: कोरोना की चपेट में आईपीएल 2020, रोक लगाने को सुप्रीम कोर्ट में याचिका

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर: कोरोना की चपेट में आईपीएल 2020, रोक लगाने को सुप्रीम कोर्ट में याचिका
Share

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन पर खतरा मंडरा रहा है। आईपीएल पर रोक लगाने का मामला वीरवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट ने वकील और याचिकाकर्ता मोहन बाबू अग्रवाल को नियमित पीठ में याचिका दाखिल करने को कहा है। याचिककर्ता ने कोरोन वायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग को स्थगित करने की मांग की थी। वहीं बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि 15 देशों का वीजा रद्द होने के चलते कोई भी विदेशी खिलाड़ी 15 अप्रैल तक इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा।

आपको बता दें कि 29 मार्च से 24 मई तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट पर कोरोना की मार पडऩे के आसार हैं। इस पर रोक लगाने के लिए मद्रास हाईकोर्ट में भी एक अर्जी दी गई है। हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल करने वाले वकील जी. एलेक्स बेनजीगर ने एक याचिका दाखिल की है। जस्टिस एमएम सुधींद्र और कृष्णन रामास्वामी की खंड पीठ इस पर सुनवाई कर सकती है। याचिकाकर्ता का कहना है कि डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक कोरोना वायरस को लेकर कोई खास दवाई या इसके खतरे से बचाव का इलाज मौजूद नहीं है। यह पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है और यह एक महामारी जैसी स्थिति बना रहा है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए सरकार के पास दो ही विकल्प हैं। पहला आईपीएल मैचों को स्थगित करना और दूसरा बिना टिकटों की बिक्री के मैचों का आयोजन कराना। उनका यह बयान राज्य में दो लोगों में संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आया है। राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा, टिकटों की बिक्री न होना तय है। 

Share

Leave a Reply