बड़ी खबर: घरेलू विमान सेवाओं पर लगा 31 मार्च तक प्रतिबंध, जाने पूरी खबर
नई दिल्ली| कोरोना वायरस (कोविड 19) के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब केंद्र सरकार ने घरेलू विमान सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया है कल रात 12 बजे से देशभर की घरेलू विमान सेवाओं को 31 मार्च तक बंद कर दिया जाएगा| कार्गो विमान के परिचालन में यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा| बता दें कि देश में रोजाना 7 हजार विमानों से करीब दस लाख लोग सफर करते हैं| इससे पहले नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने अपने बयान में कहा है कि कार्गो विमानों के संचालन के लिए घरेलू या विदेशी एयर आपरेटरों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है|







.jpeg)












