बड़ी खबर: काग्रेस नेता के घर पर आयकर अधिकारियों ने दबिश, खंगाले जा रहे दस्तावेज
फरीदाबाद| छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग द्वारा छापे-मार कार्यवाई से अधिकारियों और कारोबारियों में हड़कंप मजा हुआ है इसी बिच एक और खबर सामने आ रही है की आयकर अधिकारियों ने एक और कांग्रेस नेता के ठिकानो पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि जिस काग्रेस नेता के घर पर आयकर अधिकारियों ने दबिश दी है, वो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के करीबी हैं।
पढ़े पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- आयकर अधिकारियों ने बुधवार को पूर्व विधायक ललित नागर और उनके समर्थकों के पैतृक गांव भुआ पुर और सेक्टर 17 स्थित उनके और उनके समर्थकों के कई ठिकानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने बीते दिनों ललित नागर को नोटिस जारी किया था, लेकिन संंतुष्ट जवाब नहीं मिलने के चलते अधिकारियों ने दबिश दी है। सुबह से ही लगातार इनकम टैक्स की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।
खबर मिल रही है की दर्जनो अधिकारियों की टीम ने सुबह 6 बजे से ललित नागर और उनके समर्थकों के आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश दी है। अधिकारियों ने नागर के पैतृक मकान और सेक्टर 17 स्थित आवास में दबिश दी है। इसके अलावा नागर के नहर पार खेड़ी रोड स्थित मनोज नागर के ऑफिस, पैतृक गांव बुआपुर, अमीपुर, फतेहपुरा और फरीदपुर में भी जांच चल रही है। फतेहपुरा के पूर्व सरपंच के घर पर भी इनकम टैक्स की टीम रेड कर रही है। इन सभी जगहों पर इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद महिला और पुरुषों के फोन अपने कब्जे में ले लिए हैं।







.jpeg)












