बड़ी खबर: IPL से हटी VIVO की स्पॉन्सरशिप, जाने किसे मिली नई टाइटल स्पॉन्सरशिप
दिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की चाइनीज कंपनी VIVO की जगह IPL 2020 के लिए नए टाइटल स्पॉन्सर की घोषणा हो गई है। VIVO को सीजन 13 से हटाए जाने के बाद Dream 11 को इस साल IPL की टाइटल स्पॉन्सरशिप मिली है। Dream 11 ने 250 करोड़ रुपये में IPL 2020 सीजन के लिए स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदे हैं। यह बोली VIVO के सालाना 440 करोड़ रुपये से 190 करोड़ रुपये कम है. टाइटल प्रायोजन अधिकार की होड़ में टाटा समूह भी शामिल था। आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक इस साल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा।
कंपनी Dream 11 ने 250 करोड़ रुपये में आईपीएल 2020 सीजन के लिए स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदे हैं। चीन की मोबाइल कंपनी वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपये में यानि हर साल 440 करोड़ रुपए में आईपीएल टाइटल स्पांसर के अधिकार हासिल किए थे। अब ये अधिकार Dream 11 को मिल गया है।







.jpeg)












