बड़ी खबर: पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी की गोली मारकर हत्या
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने गोलीमार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि इंदिरानगर निवासी जनार्दन बागरी का कल रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी ममता बागरी (40) से विवाद हो गया। इसी दौरान उसने अपनी लायसेंसी बंदूक से गोली मारकर अपनी ममता की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज जाँच शुरू कर दी है।







.jpeg)












