लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

तेज शुरूआत के बाद टूटा बाजार, सेंसेक्स 38000 के नीचे, निफ्टी भी लुढ़का

 तेज शुरूआत के बाद टूटा बाजार, सेंसेक्स 38000 के नीचे, निफ्टी भी लुढ़का
Share

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार कारोबार की शुरूआत तेजी के साथ हुई, लेकिन मंद कारोबारी रुझान और कमजोर विदेशी संकेतों के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में जल्द ही गिरावट आ गई।

सेंसेक्स 38,000 के नीचे फिसल गया तो निफ्टी 11140 पर पर बना हुआ था। सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से महज 152.43 अंक यानी 0.40 फीसदी फिसलकर 37,976.47 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी में पिछले सत्र से 54.50 अंकों यानी 0.49 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,139.65 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 146.44 अंकों की तेजी के साथ 38,275.34 पर खुला लेकिन कमजोर कारोबारी रुझान के चलते जल्द ही फिसलकर 37948.85 पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 30.85 अंकों की बढ़त के साथ 11,225 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 11,129.15 तक फिसला। विदेशी बाजारों से उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिलने से घरेलू शेयर बाजार में कारोबारी रुझान मंद बना हुआ था।

Share

Leave a Reply