आंगन में खेल रहे बच्चों को गाड़ी ने कुचला, 1 की मौत और 2 घायल
चंद्रपुर। महाराष्ट्र स्थित चंद्रपुर में घर के आंगन में खेल रहे तीन बच्चों को गाड़ी ने कुचल दिया. मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुर के नवेगाव वाघाडे गांव में पंढरी मेश्राम के घर के आंगन में तीन बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान थोड़ी दूर सडक से जा रहे एक गाड़ी के ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण छूट गया और गाड़ी सड़क छोड़ अंदर घुसने लगी|
गाड़ी की स्पीड इतना तेज थी कि गाड़ी ड्राइवर गाड़ी पर कंट्रोल नहीं कर पाया और एक घर के आंगन में घुस गयी. इस हादसे में घर के आंगन में खेल रहे 3 बच्चो को कुचल दिया है जिनमें से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी है जब की अन्य दो बच्चे गंभीर रूप से घायल है|
आंगन में खेल रहे तीन छोटे बच्चों को एकसाथ कुचल दिया जिसमें से सात वर्षीय अलेशा मेश्राम की मौके पर मौते वही 10 वर्षीय अस्मित मेश्राम और 12 वर्षीय माही रामटेके यह दोनों अस्पताल में जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रहे है|







.jpeg)












