BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोची समझी रणनीति का हिस्सा है चीनी सीमा विवाद : राहुल

सोची समझी रणनीति का हिस्सा है चीनी सीमा विवाद : राहुल
Share

नईदिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन के सीमा विवाद को सोची समझी रणनीति का हिस्सा बताते हुए कहा है कि उसका मकसद पाकिस्तान के साथ मिलकर कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव बनाना है इसलिए इसका करारा जवाब दिया जाना जरूरी है। गांधी ने सोमवार को यहां जारी एक वीडियो में कहा आप सामरिक स्तर पर देखें, वह अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। चाहे गलवान हो, डेमचोक हो या फिर पैंगोंग झील, उसका इरादा अपनी स्थिति को मजबूत करना है। वह हमारे हाइवे से परेशान हैं। वह हमारे हाइवे को निरर्थक करना चाहता है और पाकिस्तान के साथ मिलकर कश्मीर में कुछ करने की सोच रहा है। इसलिए यह साधारण सीमा विवाद भर नहीं है। यह सुनियोजित सीमा विवाद है जिसका मकसद भारतीय प्रधानमंत्री पर दबाव बनाना है।

कांग्रेस नेता ने मोदी पर भी हमला किया और चीन की रणनीति को लेकर जारी अपने वीडियो को पोस्ट करते हुए ट्वीट किया सत्ता पाने के लिए प्रधानमंत्री ने एक मजबूत नेता होने की झूठी छवि बनायी और यह उनकी सबसे बड़ी ताकत भी बनी लेकिन यही शक्ति अब देश की सबसे बड़ी कमजोरी बन गयी है।
 
उन्होंने कहा कि चीन बहुत सुनियोजित तरीके के काम कर रहा है। मोदी ने सत्ता में आने के लिए जो छवि गढ़ी थी अब चीन उसी से फायदा उठाना चाहता है और एक रणनीति के तहत उनकी छवि पर ही हमला कर रहा है। उन्होंने कहा वह एक खास तरीके से दबाव बनाने के बारे में सोच रहे हैं। वह उनकी छवि पर हमला कर रहा है। वह समझता है कि नरेन्द्र मोदी को प्रभावी राजनीतिज्ञ बनने के लिए, एक राजनीतिज्ञ के रूप में बने रहने के लिए उन्हें अपनी 56 इंच वाली छवि की रक्षा करना जरूरी होगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि चीन समझ गया है कि उसे कहां हमला करना है और इसके लिए वह जानता है कि यही वह असली जगह है जहां उसे निशाना बनाना चाहिए। उन्होंने कहा  वे मूलत: मोदी को कह रहे हैं कि यदि आप वह नहीं करेंगे जो चीन चाहता है तो वे आपकी मजबूत नेता वाली छवि को ध्वस्त कर देंगे। अब प्रश्न उठता है मोदी क्या प्रतिक्रिया देंगे।

गांधी ने कहा कि अब मोदी पर निर्भर है कि वह किस तरह से चीन की आक्रामता का जवाब देते हैं। देखना यह है कि क्या वह उसका सामना करेंगे या उसकी चुनौती स्वीकार कर करेंगे और कहेंगे बिल्कुल नहीं, मैं भारत का प्रधानमंत्री हूं, मैं अपनी छवि की चिंता नहीं करता। मैं तुम्हारा मुकाबला करूंगा या वो उनके सामने हथियार डाल देंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि चिंता यह है कि प्रधानमंत्री दबाव में आ गए हैं। चिंता है कि चीनी हमारे इलाके में बैठे हैं और प्रधानमंत्री खुलेआम कह रहे हैं कि वह नहीं बैठे। इससे लगता है कि प्रधानमंत्री अपनी छवि को लेकर चिंतित हैं और अपनी छवि बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अब यदि वह चीनियों को यह समझने का मौका देते हैं कि छवि की चिंता में उन्हें चंगुल में लिया जा सकता है तो हमारे प्रधानमंत्री देश के लिए किसी काम के नहीं रहेंगे।

उन्होंने कहा कि चीनी आज हमारे इलाके में बैठे हैं और यह भी समझ लेना चाहिए कि चीनी बगैर रणनीतिक सोच के, कोई कदम नहीं उठाते। उन्होंने दिमाग में संसार का नक्शा खींचा हुआ है जिसे वो अपने हिसाब से आकार देने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक पैमाना है जो वह कर रहे हैं, उसी के तहत ग्वादर है, उसी में बेल्ट एंड रोड आता है। यह दरअसल इस धरती की पुनर्रचना करने का प्रयास है। इसलिए जब आप चीनियों के बारे में सोचें, आपको यह समझना होगा कि वह किस स्तर पर सोच रहे हैं।

Share

Leave a Reply