BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना पॉजिटिव 44 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम, महाराष्ट्र में 12 नए पॉजिटिव केस

कोरोना पॉजिटिव 44 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम, महाराष्ट्र में 12 नए पॉजिटिव केस
Share

नईदिल्ली। कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 1036 हो गई। जबकि संक्रमण से मौत का आंकड़ा 30 हो गया है। देश में सबसे ज्यादा बुरा हाल महाराष्ट्र का है। सोमवार को यहां कोरोना के 12 नए केस मिले हैं। इनमें से 5 पुणे में, 3 मुंबई के, 2 नागपुर से, एक कोल्हापुर से और एक केस नासिक में मिला है। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 215 हो गई है। उधर, बंगाल के कालिमपोंग में 44 वर्षीय महिला की कोरोना के कारण मौत हो गई है। नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। आज उसने दम तोड़ दिया। कोरोना वायरस से पश्चिम बंगाल में ये दूसरी मौत है। इसके पहले नॉर्थ 24 परगना में एक शख्स की मौत हो चुकी है।

वहीं, इस खतरनाक वायरस से दुनिया भर में अब तक 33509 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 704000 लोग इससे संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना को लेकर सबसे गंभीर स्थिति इटली और स्पेन से सामने आयी है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से बुरी तरह प्रभावित इटली में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 हजार का आंकड़ा पार कर गयी है और मृतकों का आंकड़ा 10,779 पहुंच गया है।

Share

Leave a Reply