BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना से मृत लोगों के लिए दिल्ली व़क्फ बोर्ड ने की अलग कब्रिस्तान की व्यवस्था

कोरोना से मृत लोगों के लिए दिल्ली व़क्फ बोर्ड ने की अलग कब्रिस्तान की व्यवस्था
Share

नईदिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली में कोविड-19 से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आलम यह है कि लोग इस वायरस से पीडि़त लोगों का अंतिम संस्कार सार्वजनिक शवदाह गृह या कब्रिस्तान में करने का विरोध कर रहे हैं। दिल्ली में भी ऐसी समस्या देखी गयी है, लिहाजा इसके लिये अब दिल्ली वक्फ बोर्ड आगे आयी है। दिल्ली व़क्फ बोर्ड ने कोरोना पीडि़त लोगों की मौत के बाद दफनाने के लिए अलग से एक कब्रिस्तान निर्धारित किया है।

इस संबंध में दिल्ली वक्फ बोर्ड के सीईओ एसएम अली ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सचिव को एक पत्र लिखा है। पत्र में एसएम अली ने कहा है, जैसा कि आप जानते हैं कि कोविड-19 के प्रसार और इसके दुष्परिणाम की वजह से हम मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में बहुत कठिनाइयां सामने आ रही हैं। ऐसे ही एक समस्या संक्रमित मरीजों की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर है।

एसएम अली ने पत्र में कहा है, जानकारी मिली है कि आम जनता दिल्ली के कब्रिस्तानों में कोविड-19 से मरने वालों को दफनाने की अनुमति नहीं दे रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए ऐसी मौत के बाद उनको दफनाने के लिए एक कब्रिस्तान का निर्धारन किया जा रहा हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली व़क्फ बोर्ड ने जो कब्रिस्तान तय किया है, वो दिल्ली के रिंग रोड के पास मिलेनियम पार्क के पास स्थित है, जो जादीद कुरिस्तान के नाम से जाना जाता है। व़क्फ बोर्ड के मुताबिक इस कब्रिस्तान का इस्तेमाल कोविड-19 से मरने वालों को दफनाने के लिए किया जा सकता है।

Share

Leave a Reply