BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शराबबंदी के इतने बड़े हितैषी थे तो 15 साल रमन सरकार में बृजमोहन काहे चुप रहे- कांग्रेस

शराबबंदी के इतने बड़े हितैषी थे तो 15 साल रमन सरकार में बृजमोहन काहे चुप रहे- कांग्रेस
Share

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि जैसे राक्षस की जान पिंजरे के तोते में बसती थी वैसे ही भाजपा नेताओं के प्राण भी शराब की तस्करी और शराब के अवैध कारोबार में बसते हैं। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अवैध शराब तस्करी करते, बेचते और पीते पकड़ाये आरोपियों के नामों की सूची एक बार पढ़ तो लें। भाजपा के जिला पदाधिकारियों से लेकर मंडल अध्यक्षों तक शराब तस्करी में संलिप्त पाये गए हैं। एक और पूरे देश में लॉक डाउन है और लॉक डाउन के बावजूद शराब बेचते और पीते भाजपा के नेताओं के पकड़ आने के मामले उजागर हो रहे हैं।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश से अवैध शराब की तस्करी हो रही है। छत्तीसगढ़ में तो शराब तस्करी पर कड़ी कार्यवाही लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने पूरे पुलिस महकमे को दिए हैं शराब तस्करी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही के निर्देश।

अवैध शराब की तस्करी बेचने और पीने पिलाने में संलिप्त भाजपा नेताओं को बचाने के लिये बयानबाजी का सहारा लेने का धरमलाल कौशिक  शहीद भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि एक युकां नेता के कथित शराब तस्करी में संलिप्त होने के आरोप लगते ही कांग्रेस ने उसे बिना कारण बताओ नोटिस दिए और बिना जवाब देने का अवसर दिए निष्कासित करने की कड़ी कार्यवाही की है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बताएं कि बस्तर से लेकर जशपुर तक शराबतस्करी और अवैध शराब बेचने पीने पिलाने में संलिप्त पाए गए भाजपा नेताओं पर अभी तक भाजपा ने कोई भी कार्यवाही क्यों नहीं की?

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान शराब पीते और शराब बेचते भाजपा से जुड़े लोग पकड़े जा रहे हैं भाजपा शासित राज्य मध्य प्रदेश से ही अवैध तरीके से छत्तीसगढ़ में शराब लाये जाने के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं।छत्तीसगढ़ की पुलिस और आबकारी विभाग की सतर्कता से अवैध शराब लाने और बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही हो रही है। अवैध शराब के ज्यादातर मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों की ही संलिप्तता उजागर हो रही है। कांकेर राजनांदगांव  बलौदाबाजार और बालोद में अवैध शराब के साथ भाजपा के पदाधिकारी पकड़े गए हैं। नारायणपुर जिले के भाजपा के मंडल अध्यक्ष  शराब के नशे में पुलिस के अधिकारियों के साथ दुव्र्यवहार मारपीट करते पकड़े गए हैं।

संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर तंज कसते हुए कहा कि शराबबंदी के लिए गठित कमेटी में भाजपा के विधायकों ने सहयोग नहीं किया तो कम से कम नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को अगर पता है कहां कहा अवैध शराब की  बिक्री हो रही है तो उसकी जानकारी राज्य सरकार को देकर शराब तस्करी रोकने में सहयोग करें। भाजपा शासित राज्यों से कौन छत्तीसगढ़  मी शराब तस्करी कर रहा है और किन-किन भाजपा नेताओं के संरक्षण में शराब तस्करी हो रहा है इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ सरकार पुलिस और आबकारी महकमे को देकर कौशिक को सहयोग करना चाहिए।  15 साल के सत्ता के दौरान भाजपा के नेताओ का अवैध कार्यो में ही संलिप्ता रही हैं। कमीशनखोरी के लिए भाजपा के नेता कुछ भी कर गुजरते थे? शराब तस्करों को पूर्व के रमन सरकार का संरक्षण रहा है । पूरा के रमन सरकार के दौरान गृह मंत्री रहे ननकीराम कंवर ने तो अवैध शराब पकडऩे स्पेशल टीम गठित कर दिया था और जहां-जहां छापा मारते थे वहां शराब बेचने वाले भाजपा से संबंधित  लोग पकड़े जाते थे जिसको लेकर बाद में भाजपा में बवाल मचा और गृह मंत्री के स्पेशल टीम को अवैध शराब पकडऩे छापा मारना  बंद करना पड़ा। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अवैध शराब के सबन्ध में निरंतर गलत और आधारहीन बयानबाजी करना बंद करे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शराबबंदी को लेकर अब तक चलाए गए जागरूकता अभियान का ही परिणाम है। लॉक डाउन के दौरान भाजपा समर्थित शराब तस्करों के छत्तीसगढ़ में अवैध शराब बेचने किए जा रहे कुत्सित प्रयासों पर तत्काल और प्रभावी कारवाही हो रही है जिसकी पीड़ा भाजपा नेता बयानबाजी करके निकाल रहे हैं।

Share

Leave a Reply