BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जेपी नड्डा ने साधा निशाना: गौरवशाली वंश परंपरा से जुड़े राहुल के लिए समिति मायने नहीं रखती

जेपी नड्डा ने साधा निशाना: गौरवशाली वंश परंपरा से जुड़े राहुल के लिए समिति मायने नहीं रखती
Share

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर रक्षा समिति की बैठकों में हिस्सा नहीं लेने पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा वह एक गौरवशाली वंश परंपरा से जुड़े हैं जहां समिति कोई मायने नहीं रखती है। राहुल को सितंबर 19 में रक्षा समिति का सद्स्य मनोनीत किया गया था और तब से इसकी करीब 12 बैठकें हो चुकी है और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया है। चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और गलवान में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों को लेकर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर रहे हैं।

नड्डा ने गांधी के रक्षा समिति की बैठकों में हिस्सा नहीं लेने पर आज ट्वीट कर निशाना साधा, राहुल गांधी एक गौरवशाली वंश परंपरा से जुड़े हैं, जहां समिति मायने नहीं रखती। कांग्रेस में कई योग्य सदस्य हैं जो संसदीय मामलों को समझते हैं लेकिन एक राजवंश ऐसे नेताओं को कभी बढऩे नहीं देगा। 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, राहुल गांधी रक्षा समिति के सदस्य होने के बाद भी एक भी बैठक में शामिल नहीं होते हैं जो निराशाजनक है, लेकिन दु:ख की बात है कि वह लगातार राष्ट्र का मनोबल गिरा रहे हैं। हमारे सशस्त्र बलों की वीरता पर सवाल उठाते हैं और वह सब कुछ करते हैं जो एक जिम्मेदार विपक्षी नेता को नहीं करना चाहिए। 

गांधी को सितंबर 2019 में रक्षा समिति का सदस्य मनोनीत किया गया था। इस 31 सद्स्यों वाली समिति में 21 लोकसभा और 10 राज्यसभा सदस्य हैं। समिति के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम हैं। समिति के गठन के बाद करीब 12 बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन गांधी किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया है।

Share

Leave a Reply