प्रोजेक्ट लॉयन और प्रोजेक्ट डॉल्फिन के शुभारम्भ की घोषणा के बाद मूर्त रुप देने में जुटे मंत्री प्रकाश जावडेकर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिए भाषण में प्रोजेक्ट लॉयन और प्रोजेक्ट डॉल्फिन के शुभारम्भ की घोषणा की थी। केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर इन दोनों प्रोजेक्ट को मूर्त रुप देने में जुट गये हैं। देश के 24 राज्यों के वन मंत्रियों के साथ हुई वर्चुअल मीटिंग मेें उन्होंने कहा कि सरकार देश की नदियों और समुद्र में डॉल्फिनों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए एक पखवाड़े में समग्र प्रोजेक्ट डॉल्फिन की शुरुआत करेगी।
READ : हाईजैक हुई बस को किया गया सही सलामत बरामद, सभी यात्री सुरक्षित
प्रोजेक्ट डॉल्फिन में विशेष रूप से गणना और शिकार रोधी गतिविधियों में आधुनिक तकनीक के उपयोग से डॉल्फिनों और उनके जलीय निवास स्थानों का संरक्षण शामिल होगा। इस परियोजना से मछुआरों और अन्य नदी/ समुद्र पर निर्भर आबादी को जोड़ा जाएगा और स्थानीय समुदायों की आजीविका में सुधार का प्रयास किया जाएगा। डॉल्फिन के संरक्षण से कई गतिविधियों जोड़ी जाएंगी, जिनसे नदी और समुद्रों में प्रदूषण में कमी लाने में भी सहायता मिलेगी।
READ : सुशांत केस में बड़ा फैसला, अब CBI करेगी जांच
केन्द्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार प्रोजेक्ट लॉयन पर काम कर रही है, जिसमें समग्र रूप से एशियाई शेर और उसके प्राकृतिक निवास स्थान का संरक्षण शामिल है। प्रोजेक्ट लॉयन से निवास स्थानों का विकास होगा, शेरों के प्रबंधन से आधुनिक तकनीक को जोड़ा जाएगा और विश्व स्तरीय उन्नत अनुसंधान एवं पशु चिकित्सा देखभाल के माध्यम से शेर तथा उससे संबंधित प्रजातियों में बीमारियों के मुद्दों का समाधान शामिल होगा। इस परियोजना से मानव-वन्य जीव टकराव का समाधान भी निकाला जाएगा और इससे शेरों के आसपास रहने वाले समुदायों को जोड़ा जाएगा। साथ ही इससे उनके लिए आजीविका के अवसरों में भी सुधार होगा।







.jpeg)












