BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पीएम केयर्स फंड को एनडीआरएफ में ट्रांसफर करने की याचिका खारिज

 पीएम केयर्स फंड को एनडीआरएफ में ट्रांसफर करने की याचिका खारिज
Share

नईदिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पीएम केयर्स फंड को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पीएम केयर्स फंड में जमा पैसों को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) में ट्रांसफर करने की मांग खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि पीएम केयर्स फंड और एनडीआरएफ दो अलग-अलग फंड हैं, इसलिए कोई भी व्यक्ति या संस्था दोनों जगह दान कर सकता है। इसके अलावा कोर्ट ने राष्ट्रीय आपदा के दौरान राहत के लिए नई योजना बनाने की मांग पर कहा कि नवंबर 2018 में बनी योजना पर्याप्त है। अलग से योजना बनाने की ज़रूरत नहीं।
 
 
बता दें कि पीएम केयर्स फंड एक चैरिटेबल ट्रस्ट की भूमिका में है। एक जनहित याचिका में पीएम केयर्स फंड के गठन को चुनौती दी गई थी। पीएम केयर्स फंड के मुखिया प्रधानमंत्री हैं और सरकार इसका संचालन करती है। लेकिन इसका ऑडिट सीएजी के बजाए निजी कंपनी करेगी। ये सूचना के अधिकार के तहत भी नहीं आएगा। इसी को देखते हुए याचिका में पीएम केयर्स फंड पर आपत्ति जताई गई है और इसकी पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए हैं।
 
 
याचिका में मांग की गई थी कि इस फंड के पैसे को पहले से ही इस काम के लिए मौजूद एनडीआरएफ या एसडीआरएफ में ट्रांसफर कर दिया जाए। साथ ही इस फंड में सीएसआर का पैसा जाने पर भी आपत्ति जताई गई है। हालांकि सभी दलील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सभी मांगों को खारिज कर दिया।

Share

Leave a Reply