राजधानी में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल की बस, दर्जन भर बच्चे हुए घायल, चार की हालत गंभीर, पढ़े पूरी खबर
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक स्कूली बस के पलट जाने से दर्जन भर से ज्यादा बच्चे घायल हो गए है| बताया जा रहा है की सतना के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवसागर गांव में स्कूली के बस पलटने से हादसा हो गया। एआईएम स्कूल की बस में प्राइमरी क्लासेज के दो दर्जन से ज्यादा बच्चे सवार थे।
पढ़े पूरी खबर-
बता दे की बस उनके घरों से स्कूल ले जा रही थी तभी रास्ते में बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खेत की मेड से जा टकराई। हादसे में कोई हताहत की खबर नहीं लेकिन 15 बच्चे घायल हुए हैं । जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के पीछे एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल बस चालक कंडक्टर को बस चलाना सिखा रहा था जो कि अभी पूरी तरह से ट्रेंड नहीं था। यही वजह है कि हादसा हो गया।
की जाएगी सख्त कार्यवाई-
इस हादसे का शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराने की बात कही है। मंत्री ने कहा कि कंडक्टर से बच्चों से भरी बस चलवाना बड़ी लापरवाही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आक्रोस में परिजन-
इधर जब हादसे की खबर परिजनों को मिली तो काफी आक्रोश हो गए। बच्चों की जान के साथ ऐसा खिलवाड़ करने वाले चालक और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की बात कही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।







.jpeg)












