BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स, निफ्टी मजबूती के साथ खुले

 सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स, निफ्टी मजबूती के साथ खुले
Share

मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने पर देश के शेयर बाजारों में भी मंगलवार को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक कारोबार के शुरुआत दौर में 182.41 अंक यानी 0.48 प्रतिशत बढ़कर 38,117.14 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.46 प्रतिशत बढ़कर 11,182.60 अंक पर रहा। एशिया के अन्य बाजारों में भी शुरुआत मजबूती के साथ हुई। वॉल स्ट्रीट में मजबूती से बाजारों में सकारात्मक रुख रहा। इस बीच, कच्चे तेल का वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.27 प्रतिशत बढ़कर 44.02 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया। निवेशकों का ध्यान हालांकि लगातार बढ़ते कोविड- 19 मामलों पर भी है। वह अमेरिका- चीन के बीच बढ़ती तनातनी पर भी नजरें लगाये हुये हैं। इस बीच दुनियाभर में कोविड- 19 से संक्रमित लोगों की संख्या 1.66 करोड़ के पार पहुंच चुकी है जबकि 6.6 लाख लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 15 लाख के करीब पहुंच चुकी है जबकि मरने वालों की संख्या 33,000 से आगे निकल गई है।

Share

Leave a Reply