सिरफिरे आशिक ने महिला प्रोफेसर पर पेट्रोल डालकर जला दिया जिंदा, इलाज के दौरान महिला प्रोफेसर ने तोड़ा दम...
वर्धा। एक दिल दहला देने वाली खबर महाराष्ट्र के वर्धा जिले से आ रही है जहां पिछले हफ्ते जिंदा जला दी गई 24 वर्षीय महिला प्रोफेसर की सोमवार तड़के सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई है| एक तरफा प्यार में शादीशुदा सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क में महिला प्रोफेसर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था गंभीर रूप से झूलसी प्रोफेसर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी और आखिरकार आज उसने दम तोड़ दिया| आपको बता दे की महिला का इलाज नागपुर स्थित ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में चल रहा था। बेटी की मौत से गुस्साए परिजनों ने आरोपी को उनके हवाले करने की मांग की है पिता ने कहा है कि उनकी बेटी के कातिल को उन्हें सौंपा जाए वह उसे खुद सजा देंगे|

पढ़े पूरी खबर-
आपको बता दे की यह घटना महाराष्ट्र के वर्धा जिले के हिंगणघाट तहसील के नंदोरी चौक के पास की है| हिंगनघाट शहर में यह घटना सोमवार को सुबह लगभग सात बजे उस वक्त हुई, जब एक निजी कॉलेज में अध्यापन के लिए जा रही पीड़िता नांदेरी चौक पर बस से उतरी। घटना कॉलेज से लगभग 100 मीटर की दूरी पर हुई। घटना के तुरंत बाद 27 वर्षीय आरोपी विक्की नागरे को पकड़ लिया गया था। आरोपी और पीड़िता एक ही गांव दारोदा के रहने वाले हैं। पीड़िता पास के ही मातोश्री आशाताई कुंवर कॉलेज में पार्टटाइम लेक्चरर के रूप में पढ़ाती थीं। युवक पहले से ही शादी शुदा था, जबकि पीड़िता की शादी कहीं लगने वाली थी इसकी चर्चाएं चल रही थी, युवक पिछले 3 महीने से युवती का पीछा कर रहा था, युवती शिक्षिका ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। पीड़िता 40 प्रतिशत झुलस गई और उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसकी छाती और पीठ के अलावा उसका चेहरा पूरी तरह से झुलस गया था। डॉक्टरों को ऐसा लग रहा था कि कि यदि वह बच भी जाती तो भविष्य में कुछ भी अपनी आंखों से नहीं देख पाएगी।
जांच अधिकारी के अनुसार- “वे एक ही बस में सफर करते थे और तीन महीने पहले बस में ही एक बार दोनों के बीच तीखी तकरार हुई थी। उसके बाद महिला ने अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी और उन्होंने पीड़िता को चतुराई से मामले से निपटने की सलाह दी थी।”







.jpeg)












