दो बच्चो व् पत्नी की हत्या कर फांसी पर झुला पिता, दीवाल पर लिखा मिला सुसाइड नोट...
उत्तरप्रदेश। गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जहां पिता ने अपने पत्नी व् दो बच्चो की हत्या कर खुद फांसी पर झूल गया| खबरों के अनुसार यहां अर्थला इलाके में एक घर से पुलिस ने पूरे परिवार की लाश बरामद की है। मृतक की पहचान धीरज के रूप में हुई है। वहीं घर के दीवार में इस हत्याकांड का खुलासा किया है। इनमें धीरज ने हत्या की वजह पत्नी से नाराजगी बताई है।
जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह मामला उत्तरप्रदेश गाजियाबाद जिले अर्थला इलाके की है| साहिबाबाद थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक धीरज के दोस्त का उस समय पैरो तले जमीन ही खिसक गई जब उसने घर में चार लाशें देखा। इसके बाद उसने मामले की सूचना स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंची। घर का दरवाजा खोला तो पुलिस ने देखा कि धीरज जहां फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं उसकी पत्नी जमीन पर पड़ी हुई थी। दोनों बच्चों का शव बिस्तर पर मिला।
दीवार पर मिला सुसाइड नोट-
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक ने आत्महत्या कि है और उसी ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की है। यही नहीं, मृतक ने दीवार पर एक सुसाइड नोट भी लिख दिया जिसमें उसने अपनी पत्नी का दूसरे लड़कों से बात करने की बात लिखी थी।
पढ़े क्या लिखा सुसाइड नोट पर-
युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी पत्नी दूसरे लड़कों से फोन पर बात करती है और शराब पीती है। इसलिए वो परेशान है। सुसाइड नोट पर उसने लिखा है कि मेरे मरने पर पुलिस कोई कार्रवाई ना करे। इधर इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस भी अभी कुछ भी कहने से बच रही है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।







.jpeg)












