लॉकडाउन में नियमों का उल्लंघन: मस्जिद में एकत्रित हुए 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
छिंदवाड़ा। कोरोना वायरस (कोविड-१९) से नियंत्रण व् रोकथाम के लिए केंद्र व् राज्य की सरकारे कई प्रयास कर रही है केन्द्र सरकार ने २१ दिनों का लॉक डाउन भी कर दिया है। कोरोना के केस सामने आने के बाद भी लोग नहीं सुधर रहे हैं। लॉकडाउन में लोगों की लापरवाही सामने आ रही है। इस बीच चौरई पुलिस ने एक साथ 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर बड़ी कार्रवाई की है। ये सभी लोग मस्जिद में एकत्रित थे।
पढिये पूरी खबर-
आपको बता दे की एक स्थान पर एकत्रित होकर नवाज अदा करने वाले 40 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन, सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो नहीं करने को लेकर आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। छिंदवाड़ा में 4 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज आने के बाद पुलिस में अपनी सघन जांच का काम तेज कर दिया है। भ्रमण के दौरान जब पुलिस दल चौरई से लगे खैरीखुर्द ग्राम पहुंचा तो एक मस्जिद में 40 से अधिक व्यक्ति नमाज अता कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
उप निरीक्षक मुकेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस कप्तान विवेक अग्रवाल के निर्देश के बाद कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस सघन भ्रमण कर रही है। शाम को करीब 7:00 बजे के लगभग खैरी खुर्द की मस्जिद में 40 से अधिक व्यक्ति मौजूद थे। जिन्होंने लॉक डाउन का उल्लंघन किया और सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो नहीं किया इसीलिए उनके विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है।







.jpeg)












