LOCK DOWN BREAKING : देश के आर्थिक राजधानी समेत यहाँ लगा 14 दिनों का लॉक डाउन, पढ़ें पूरी खबर
शंघाई | चीन में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है. देश की आर्थिक राजधानी शंघाई में लॉकडाउन के बावजूद कोविड-19 के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं. चीन की सरकार कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए जीरो कोविड पॉलिसी पर काम कर रही है लेकिन हालात फिर भी सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, झेंग्झू एयरपोर्ट इकोनॉमिक जोन, जहां एप्पल, फॉक्सकॉन समेत कई कंपनीज की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलीटी हैं. यहां पर शुक्रवार को महामारी को देखते हुए 14 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई है. वैलिड पास, हेल्थ कोड और नेगेटिव कोविड रिपोर्ट वाले कर्मचारी ही इस अवधि के दौरान इकोनॉमिक ज़ोन को छोड़ सकेंगे. हालांकि “विशेष वाहन” काम के चलते सामान्य रूप से यात्रा करने में सक्षम होंगे.
शंघाई के इस क्षेत्र में लॉकडाउन की घोषणा तब हुई जब उत्तर-पश्चिमी शहर जियान में इस महीने दर्जनों COVID-19 केस सामने आने के बाद 1 करोड़ 30 लाख लोग अस्थायी रूप से आंशिक लॉकडाउन में कैद हैं. जियान शहर में स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को नागरिकों से घर के बाहर अनावश्यक यात्राओं से बचने की अपील की और कंपनियों को इस महीने कर्मचारियों को घर से काम करने या अपने कार्यस्थल पर रहने के लिए प्रोत्साहित किया.
कोरोना महामारी पर नियंत्रण के चलते इन नए प्रतिबंधों का व्यापक रूप से सप्लाई चैन पर असर पड़ रहा है. जिसके चलते Apple समेत अन्य कंपनीज के शिपमेंट में देरी की संभावना है. अर्थशास्त्रियों का यह भी कहना है कि प्रतिबंधों का असर इस साल देश की आर्थिक विकास दर पर भी पड़ेगा. चीन के सेंट्रल बैंक ने शुक्रवार शाम को धीमी विकास दर के चलते बैंकों को नकदी की मात्रा में कटौती की है.
चीनी इलेक्ट्रिक-कार मेकर एक्सपेंग के प्रमुख ने कहा कि अगर शंघाई और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई चैन में लगे लोग काम फिर से शुरू नहीं करते हैं तो वाहन निर्माताओं को अगले महीने प्रॉडक्शन रोकना पड़ सकता है.
चीन की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला शंघाई शहर इस समय देश में कोरोना महामारी का नया हॉटस्पॉट बना हुआ है. शंघाई में शनिवार को रिकॉर्ड 3,590 सिमटेमेटिक मामले और 19,923 एसिमटेमेटिक केस दर्ज किए गए हैं.







.jpeg)












