एक बड़ा कदम: राजधानी का एम्स ट्रॉमा सेंटर कोविड-19 हॉस्पिटल में तब्दील, जाने पूरी खबर
नईदिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक खबर सामने आ रही है जहां कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने बड़ा कदम उठाने का निर्णय ले लिया है। एम्स ने ट्रॉमा सेंटर की पूरी बिल्डिंग को कोविड-19 अस्पताल में तब्दील करने का निश्चय कर लिया है।
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, इसकी तैयारियां भी तेजी से चल रहीं है। आपको बताते जाए कि एम्स के ट्रॉमा सेंटर का पूरे देश में नाम है जहां एक से एक गंभीर मामलों का इलाज किया जाता है।

ट्रॉमा सेंटर खासकर दुर्घटना के मामले निपटारा करता है। अब यह सेंटर पूरी तरह से कोविड-19 के मरीजों के लिए समर्पित होने जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में शुरू में 250 बेड बनाए जाएंगे, इसके बाद वे कोरोना वायरस के मरीजों को उचित इलाज दिया जा सके। एम्स प्रशासन बहुत जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा करेगा।
ट्रॉमा सेंटर की कैजुअल्टी और पूरी इमरजेंसी को एम्स की मेन इमरजेंसी में शिफ्ट कर दिया जाएगा। ट्रॉमा सेंटर के मरीजों को एम्स हॉस्पिटल के अलग-अलग वार्ड में भेज भी दिया गया है। ट्रॉमा सेंटर में फिलहाल 242 बेड हैं जिनमें 18 बेड और जोडऩे की तैयारी है।







.jpeg)












