तेज रफ़्तार बाराती गाड़ी ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, बाराती गाड़ी के उड़े परखच्चे, जाने पूरी खबर
हिसार | जिले नारनौंद इलाके मे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां नारनौंद से उचाना मार्ग पर राखी शाहपुर गांव में खड़े ट्रक में एक ईको गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमे सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है।
घायलों को इलाज के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल में भेजा गया है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भेज दिया गया है।
हादसा उचाना मार्ग पर राखी शाहपुर गांव में हुआ। ट्रक पहले से ही खड़ा था, क्योंकि उसका टायर पंक्चर हो गया था। हिसार के राजस्थान सीमा से लगते चूली खुर्द गांव में कर्मबीर पुत्र बारूराम के घर बरात आई हुई थी। उसकी लड़की की शादी थी। अधिकतर बराती तो रात में ही चले गए थे, लेकिन करीब 12 बराती सोमवार सुबह निकले।
उन्होंने दिनेश उर्फ सन्नी की इको गाड़ी किराए पर की और उसमें सवार होकर चूली खुर्द के लिए चल दिए। राखीगढ़ी और खेड़ी चोपटा के बीच सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था। इको गाड़ी ने इस ट्रक में पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक दिनेश उर्फ सन्नी समेत छह सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।







.jpeg)












