BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना पीडि़त पति को छोड़ मायके भागी महिला,जाने कहा की है घटना

कोरोना पीडि़त पति को छोड़ मायके भागी महिला,जाने कहा की है घटना
Share

आगरा, कोरोना की जांच से भागकर आगरा पहुंची महिला और उसके परिवार की दिक्कत बढ़ गई है. कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच में सरकार का सहयोग न करने के आरोप में महिला और उसके परिवार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. बताया जाता है कि यह महिला इटली में पति के साथ हनीमून मनाकर लौटी थी. उसे जैसे ही पता चला कि उनके पति में कोरोना के लक्षण हैं तो वो वहां से भाग गई. वह बिना किसी को बताए बेंगलुरु से दिल्ली पहुंची और यहां से गतिमान एक्सप्रेस में बैठकर आगरा आ गई.
इस बात की जानकारी जैसे ही प्रशासन को लगी तो सबके हाथपांव फूल गए. जांच टीम जब महिला को लेने उसके घर पहुंची तो परिवार वालों ने झूठ बोला कि वह आगरा में नहीं है. इसके बाद जब पुलिस को घर के अंदर भेजा गया तो महिला घर के अंदर परिवार के सदस्यों के साथ बैठी हुई थी. महिला के साथ अब परिवार के सभी सदस्यों को जांच के दायरे में रखा गया है.
बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की लैब में भेजे गए महिला के जांच नमूने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि अब महिला का दूसरा सैंपल लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) को भेजा गया है.
 


Share

Leave a Reply