कोझिकोड में लैंडिंग के वक्त Air India का विमान फिसलकर घाटी में गिरा, 2 टुकड़े हुए विमान में 191 लोग सवार थे
कोझिकोड। कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट (करीपुरम एयरपोर्ट) पर लैंडिंग के वक्त दुबई से आया एयर इंडिया (Air India) एक्सप्रेस फ्लाइट IX-1344 का विमान रनवे से फिसलकर घाटी में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान के 2 टुकड़े हो गए। विमान में 184 यात्री और क्रू मैंबर के 7 लोग सवार थे। डीजीपी ने 16 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी भी 4 लोग विमान में फंसे हुए हैं।
यह हादसा तब हुआ, जब दुबई से आया एयर इंडिया का विमान कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते वक्त अपना नियंत्रण खो बैठा। हवाई पट्टीे पर बारिश के कारण फिसलन थी और यह विमान फिसलते हुए दीवार तोड़कर 35 फीट नीचे घाटी में जा गिरा। दुर्घटना कितनी भयानक होगी, इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि विमान के 2 टुकड़े हो गए। गनीमत यह रही कि विमान में आग नहीं लगी।







.jpeg)












