लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

Alert! कई बड़ी कंपनियों के हेडफोन में पाए गए खतरनाक केमिकल, बढ़ सकता कैंसर का खतरा, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Alert! कई बड़ी कंपनियों के हेडफोन में पाए गए खतरनाक केमिकल, बढ़ सकता कैंसर का खतरा, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
Share

 नई दिल्ली: क्या आप भी घंटों हेडफोन लगाकर म्यूजिक सुनते हैं या ऑफिस की मीटिंग्स अटेंड करते हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाइए। एक हालिया लैब इन्वेस्टिगेशन ने टेक जगत और यूजर्स के बीच खलबली मचा दी है। टॉप प्रीमियम ब्रांड्स—सैमसंग, बोस और सेनहाइजर (Sennheiser)—समेत कई कंपनियों के हेडफोन में ऐसे खतरनाक केमिकल्स पाए गए हैं जो आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

 क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिसर्चर्स ने ऑनलाइन मार्केटप्लेस और रिटेल स्टोर्स से ओवर-ईयर और इन-ईयर हेडफोन खरीदकर उनका परीक्षण किया। इस टेस्ट में खास ध्यान स्किन के सीधे संपर्क में आने वाले प्लास्टिक और अन्य सिंथेटिक मैटीरियल पर दिया गया, ताकि उनमें मौजूद संभावित खतरनाक केमिकल का पता लगाया जा सके।

एक विस्तृत रिसर्च में कुल 81 हेडफोन मॉडल्स की बारीकी से जांच की गई। यह जांच उन हिस्सों (प्लास्टिक और सिंथेटिक मटेरियल) पर केंद्रित थी जो सीधे तौर पर हमारी स्किन के संपर्क में आते हैं। रिपोर्ट के नतीजे बेहद डराने वाले हैं:

बिस्फेनोल्स (Bisphenols): लगभग 98% सैंपल्स में 'Bisphenol A' (BPA) पाया गया। इसके अलावा, तीन-चौथाई सैंपल्स में 'Bisphenol S' की मौजूदगी भी मिली।

एंडोक्राइन डिसरप्टर्स: ये केमिकल्स शरीर के हार्मोनल सिस्टम को बिगाड़ सकते हैं, जिससे प्रजनन क्षमता और विकास पर असर पड़ता है।


Share

Leave a Reply