राजधानी के कबीर नगर थाना में पदस्थ एएसआई की इलाज के दौरान मौत, कोरोना रिपोर्ट पेंडिंग
रायपुर। शहर के कबीर नगर थाना में पदस्थ एक एएसआई की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के लक्षण पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स में उनका कोरोना टेस्ट कराया गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
एसआई की समस्या को देखते हुए कोरोना संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। अभी एम्स प्रबंधन कोरोना रिपोर्ट आने का इन्तजार कर रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही शव परिजनों के हवाले किया जाएगा। इस दौरान यदि एएसआई कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं, तो उनका अंतिम, संस्कार कोरोना गाइडलिने के अनुसार होगा।
कबीर नगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार तबियत खराब होने पर एएसआई उत्तरा कुमार नेताम 30 अगस्त से छुट्टी पर थे। तभी घर पर ही सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया था।







.jpeg)












